लड़कियों को छेङने ,अश्लील हरक़त करने वाले चार मनचले गिरफ्तार।

नाद कीआवाज, जयपुर ।"आपरेशन सेफर व्हील्स "के तहत निर्भया स्क्वाड टीम ने लड़कियों को देखकर अश्लील इशारा करने, छेड़ने वाले 4 मनचलों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस उपायुक्त मेट्रो श्रीमती ऋचा तोमर ने पत्रकारो को बताया कि पुलिस कमिश्नर द्वारा शुरू किए गए ,अभियान के तहत निर्भया स्क्वॉड टीम ने लड़कियों को देखकर जोर जोर से गाना गाने वाले एवं अश्लील इशारे करने वाले चार मनचलों पर कार्यवाही की है। गोविंददेवजी मंदिर के पार्क जय निवास उद्यान मे लड़कियों को देखकर चार मनचले जोर - जोर से गाना गाकर अश्लील इशारे करने लगे।

निर्भया टीम ने लड़कों को रोकने की कोशिश की तो वे टीम से झगड़ा करने लगे।इस पर टीम ने माणकचौक थाने की चेतक बुलाकर चार मनचलों शोहिल, मोहम्मद ईशान, माजिद एवं नदीम अंसारी  को गिरफ्तार कर लिया। 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार सभा के चुनाव संपन्न।

अनूठा होगा जयपुर का,अंतरराष्ट्रीय विश्वकर्मा स्वर्णकला शो।