शास्त्री नगर व्यापार मंडल के ताराचंदअध्यक्ष, विमलेश महामंत्री चुने गए।

 जयपुर,नादकीआवाज।ज्वैलर्स व्यापार मंडल,शास्त्री नगर,के चुनावों में ताराचंद सोनी को अध्यक्ष, विमलेश सोनी को महामंत्री,ओर मोहित सोनी को कोषाध्यक्ष चुना गया। चुनाव अधिकारी सहकारी विभाग के पूर्व संयुक्त रजिस्ट्रार रामजीलाल सोनी के सानिध्य में निर्विरोध संपन्न हुआ।


ज्ञातव्य है कि व्यापार मंडल की आमसभा और चुनाव  संयुक्त रजिस्ट्रार (नियम), सहकारी समिति विभाग, राजस्थान सरकार के रामजीलाला सोनी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए।

 संस्था संरक्षक रामस्वरूप सोनी ने बताया कि व्यापारियों ने धारा 411, 412 सहित हॉलमार्किंग, रजिस्ट्रेशन और जीएसटी से संबंधित समस्याओं को आमसभा में रखा। जिन पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई , समस्याओं का समाधान, विषय विशेषज्ञ के शिविरों के माध्यम से निस्तारण पर सहमति बनी। व्यापारियों ने हर माह की अंतिम तारीख को अपने प्रतिष्ठानों का अवकाश रखने पर सहमति जतई। इसके अलावा वार्षिक शुल्क सहित आधा दर्जन प्रस्तावों को आमसभा में पारित किया। वार्ड 17 से भाजपा पार्षद शिव कुमार सोनी ने व्यापारियों को  डिजिटल माध्यम से व्यापार करने का सुझाव दिया।

चुनाव अधिकारी रामजीलाल सोनी ने बताया कि संस्था के चुनाव सर्वसम्मति से निर्विरोध हुए। जिसमें संस्था के संस्थापक ताराचंद सोनी को अध्यक्ष चुना गया। विमलेश सोनी को महामंत्री और मोहित सोनी को कोषाध्यक्ष चुना गया। सलाहकार मंडल में रामजीलाल सोनी और उमेश कुमार सोनी को मनोनीत किया। इसके अलावा उपाध्यक्ष के चार पदों पर कैलाश सोनी, मनीष सोनी, बाबूलाल सोनी, दाउद खां को चुना। मधुसुधन सोनी को संगठन मंत्री, प्रचार मंत्री विष्णु कुमार सोनी, सह मंत्री सुरेन्द्र कुमार सोनी, सांस्कृतिक मंत्री शिवशंकर सोनी, विधि सलाहकार आशुतोष सोनी को चुना गया। कार्यकारिणी में शिवकुमार सोनी, पुखराज सोनी, पार्वती सोनी, राजेश सोनी, विक्रम सोनी, भावुक सोनी,  इलियाज खान, मो. ईशाक और दीपक सोनी का मनोनयन किया। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनूठा होगा जयपुर का,अंतरराष्ट्रीय विश्वकर्मा स्वर्णकला शो।

श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार सभा के चुनाव संपन्न।