सखी सहेली संघ का, लहरिया उत्सव आयोजित।

 जयपुर,(वि)। सावन के मौसम में चहुंओर हर्ष और उल्लास का माहौल बना रहता है, इसमें लहरिया उत्सव ने खुशियों को ओर बढ़ा दिया है। इसी कड़ी में सांगानेर एयरपोर्ट स्थित आपनी ढाणी में आयोजित "सखी सहेली संग" लहरिया उत्सव-2022 आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के संबंध में संघ की प्रमुख संयोजिका श्रीमती अनुभा दुसाद एंड उनकी टीम की सभी सदस्यों  ने बताया कि सावन के महीने में महिलाए लहरियां, मोठड़ा पहनकर 16 श्रृंगार करती है। इस अवसर पर हमने लहरिया उत्सव- का आयोजन किया है। जिसमें बेस्ट मिसेज लहरिया 2022 ,बनी ठनी बेस्ट आइस आई , बेस्ट ब्यूटीफुल हेयर ,गेम, प्रश्नोत्तरी, कैटवॉक , सोलो एंड ग्रुप डांस आदि के पुरस्कार दिए गए।

इसके साथ ही प्रखर नवनीत की संपादक  भारती खंडेलवाल द्वारा प्रकाशित मैगजीन जिसमें सखी सहेली संघ का विस्तृत विवरण दिया है का भी अनावरण कराया गया । 

संघ समय-समय पर अनेक गतिविधियां भी करवाता हैं। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि डॉक्टर सौम्या गुर्जर, मेयर जयपुर ग्रेटर नगर निगम श्रीमती ज्योति खंडेलवाल, पूर्व मेयर ,जयपुर नगर निगम तथा  प्रमुख समाज सेविका श्रीमती तनवी शर्मा ,श्रीमती ममता शर्मा श्री मति मधु कूलवाल, श्री मति कुसुम ताम्बी , श्रीमती राधिका खंडेलवाल , श्री मति अर्चना गुप्ता थी। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार दिया।इस कार्यक्रम में मिसेज एशिया वर्ल्ड टाइटेनिक 2022 श्रीमती मीनू दहिया को विशेष आमंत्रित किया गया ।

कार्यक्रम में अनुभा दुसाद के साथ-साथ सुनीता कूलवाल कुसुम तांबी इंदिरा पाटोदिया मधु सामरिया मीनाक्षी शर्मा  गुड्डी खंडेलवाल राधिका खंडेलवाल  सुनीता जसोरिया रजनी खंडेलवाल समीक्षा गुप्ता लाली खंडेलवाल ममता गोयल ने सक्रिय सहयोग करके कार्यक्रम को सफल किया। 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनूठा होगा जयपुर का,अंतरराष्ट्रीय विश्वकर्मा स्वर्णकला शो।

श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार सभा के चुनाव संपन्न।