पुरुष सत्याग्रह,19अप्रैल को दिल्ली में।

जयपुर,नादकीआवाज।

सेव इंडियन फैमिली मूवमेंट, के बैनर तले 40 एनजीओ के कार्यकर्ता र्और समर्थक लिंग-तटस्थ कानूनों, लिंग-आधारित कानूनों के दुरुपयोग पर सख्त दंड, और पुरुषों के लिए राष्ट्रीय आयोग की स्थापना आदि मांगों को लेकर,19 अप्रैल को दिल्ली के जंतर मंतर पर सत्याग्रह करेंगे। 

पिंक सिटी प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में श्री प्रद्युम्न ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य कानून का दुरुपयोग कर पुरुषों पर हो रहे अत्याचार पर समाज में न

जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि,अतुल, सुभाष, पुनीत खुराना और मानव शर्मा की हालिया आत्महत्या के मामलों ने देश को हिला दिया, इन घटनाओं से भारत में लिंग-आधारित कानूनों के दुरुपयोग को उजागर किया है। 

संस्था के प्रियस भार्गव ने बताया कि,दहेज़ और बलात्कार से संबंधित, कानून का दुरुपयोग चिंताजनक है,बदला लेने या जबरन वसूली के साधन के रूप में अक्सर झूठे मामले दर्ज किए जाते हैं, जिससे पुरुष असहाय महसूस करते हैं।नतीजतन निराश होकर पुरुष आत्महत्याओं की बढ़ती संख्या चौंकाने वाली है। उन्होंने बताया कि हर 4.5 मिनट में, देश में एक पुरुष आत्महत्या करता है। इन गंभीर मुद्दों पर देश को जागरूक करने, के लिए, सेव इंडियन फैमिली मूवमेंट, जो 40 एनजीओ का एक समूह है, ने 19 अप्रैल, 2025 को जंतर मंतर पर सत्याग्रह फॉर मेन नामक एक शांतिपूर्ण सभा का आयोजन किया है। 

संस्था के प्रतिनिधि गौरव शर्मा ने कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए कहा कि, लिंग-आधारित कानूनों के दुरुपयोग के लिए सख्त दंड, और पुरुषों के मुद्दों को संबोधित करने के लिए एक राष्ट्रीय आयोग की स्थापना के लिए जोर आवाज बुलंद करना है।

 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

अनूठा होगा जयपुर का,अंतरराष्ट्रीय विश्वकर्मा स्वर्णकला शो।

श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार सभा के चुनाव संपन्न।